रायबरेली। बचत भवन सभागार में बुधवार को सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। खराब प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों को प्रगति में सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया। कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति में किसी हाल में कमी नहीं हाेनी चाहिए। प्रगति अच्छी होने पर ही रैंकिंग में सुधार हो सकेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।