फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल के घर से पांच लाख का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने एक लेखपाल के घर से नकदी-जेवरात समेत पांच लाख का माल पार कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। सलोन कोतवाली क्षेत्र के उमरन गांव निवासी तनवीर अहमद ऊंचाहार तहसील के कंदरावां ग्राम में लेखपाल है। बुधवार रात करीब ढाई बजे चोर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद पेटी में रखी लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

तनवीर अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर जेवर व नकदी समेत पांच लाख रुपये का सामान उठा ले गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि लेखपाल के घर में हुई चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। फिर घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें