फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घर और दो दुकानों से 21 लाख का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर क्षेत्र में एक घर और दो दुकानों से चोरों ने करीब 21 लाख का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज को खंगालकर पुलिस चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शहर के सम्राट नगर निवासी ठेकेदार मोएमुद्दीन चार दिन पहले परिवार समेत घर से बाहर गया था। रविवार को घर आया तो पता चला कि चोरी हो गई है। पीड़ित का कहना है कि चोर ढाई लाख रुपये व 18 लाख कीमत के जेवरात चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कचहरी रोड पर चावला इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। शनिवार रात चोर शटर का ताला तोड़कर करीब 40 हजार रुपये व चेकबुक उठा ले गए।
दुकान संचालक रंजीत सिंह चावला ने बताया कि सुबह पड़ोस के चाय दुुकानदार ने फोन किया तो उन्हें जानकारी हो सकी। यहीं पर चश्मे की दुकान से भी चोर साढ़े चार हजार रुपये चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता समेत अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचे और जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाल राघवन कुमार सिंह का कहना है कि चोरी की घटनाओं की जांच कराई जा रही है। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के जरिए चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द चोरों को पकड़कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें