फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी से डेढ़ लाख कीमत की दाल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में नवीन गल्ला मंडी में गुरुवार रात चोरों ने एक दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये की दाल चोरी कर ली।
विज्ञापन

सुबह चोरी की वारदात की जानकारी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। गल्ला मंडी में चोरी हो जाने से व्यापारियों में नाराजगी है।
शहर के सत्य नगर निवासी सचिन कुमार गुप्ता की नवीन गल्ला मंडी में दाल की दुकान है। गुरुवार रात दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर चोर अंदर घुस गये।
इसके बाद करीब 46 बोरी दाल उठा ले गए। शुक्रवार सुबह सचिन दुकान पर पहुंचा तो उसे चोरी की घटना की जानकारी हुई।
सचिन ने बताया कि करीब डेढ़ लाख कीमत की दाल चोरी हुई है। जल्द चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें