खीरों (रायबरेली)। उप जिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने शनिवार को खीरों ब्लॉक के खीरों, पाहो सहित विभिन्न गांवों में 15 मतदान बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति परखते हुए बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरवाने के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके किसी भी पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूटना नहीं चाहिए। साथ ही ईपी रेशियो (इलेक्टोरल पॉपुलेशन रेशियो) सही रखने और मतदाता सूची में जेंडर रेशियो का संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया।