रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों की लेटलतीफी रविवार को कम रही। आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस और प्रयागराज से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पौन घंटे विलंब से आई, वहीं प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस आधे घंटे लेट रही। बाकी ट्रेनों की लेटलतीफी आधे घंटे से कम रही। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कुछ ट्रेनें ही देर से आई हैं। ये ट्रेनें भी पहले से लेट थीं।