रायबरेली। शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा से जिले के 2,440 लोग लाभान्वित होंगे। इनमें 1,885 शिक्षामित्र और 555 अनुदेशक शामिल हैं। अप्रैल से बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा, इससे शिक्षामित्र और अनुदेशक खुश हैं। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्रों और जूनियर हाईस्कूलों में अनुदेशकों की तैनाती है। शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह और अनुदेशकों को नौ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। अब शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपये और अनुदेशकों को 17 हजार रुपये मानदेय मिलेगा।