फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकले श्रमिक का कुएं में मिला शव, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को घर से निकले एक श्रमिक का शव गांव के बाहर कुएं में पड़ा मिला। श्रमिक रविवार शाम घर से बाहर निकला था।
विज्ञापन

उसके बाद लौटकर नहीं आया। परिवारीजन ग्रामीणों के साथ रातभर उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह लाश मिलने की जानकारी पर कोहराम मच गया।
कंधरपुर गांव निवासी रामलखन (35) मजदूरी करता था। रविवार शाम पत्नी से खाना बनाकर रखने की बात कहकर वह घर से निकला था।
काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया है, तो आसपास खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह खोजबीन के दौरान श्रमिक का शव गांव के बाहर एक बाग में स्थित कुएं में मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें