फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: किशोरी ने 41 बार सांप के काटने का किया दावा, डॉक्टरों ने बताया फोबिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा क्षेत्र के जवाहरपुर गांव की एक किशोरी को लेकर अजीबोगरीब मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि 15 वर्षीय रहमतुल बानो को अब तक 41 बार सांप काट चुका है। बृहस्पतिवार शाम सांप के डसने के बाद उसे सीएचसी देवा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा। भाई आजाद ने बताया कि बहन को इससे पहले भी कई बार सांप ने डसा है। इलाज के लिए हम लोग लखनऊ तक गए हैं और हर बार किसी तरह जान बची है। हालांकि, डॉक्टर इस दावे को मानने से इन्कार कर रहे हैं। सीएचसी देवा के चिकित्सकों का कहना है कि रहमतुल बानो को बार-बार सांप ने नहीं काटा, बल्कि संभव है कि वह मानसिक रूप से सोच रही हो। यह फोबिया है। अधीक्षक डॉ. राधेश्याम गौड़ ने बताया कि उसे एंटी स्नैक नहीं लगाई गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें