फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: दक्षिण कोरिया से आए दल ने वेस्पा फैक्टरी का किया दौरा, इलेक्ट्रिक वाहन बनाने पर चर्चा

Sun, 12 Feb 2023 05:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
फैक्टरी का दौरा करते दल के सदस्य।
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने आए फिनलैंड और दक्षिण कोरिया देश के प्रतिनिधियों ने शनिवार को एनिमल ब्रीडिंग सेंटर व वेस्पा स्कूटर फैक्टरी का दौरा किया। वेस्पा की जमीन पर इलेक्ट्रिक वाहन बनाने को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन

फिनलैंड कोरिया के चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य हैंकी रैटां, दक्षिण कोरिया से आए इंडो-अमेरिकन बिजनेस चैंबर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शियांग चुंग और हरियाणा के उद्योगपति विजय कपूर ने भ्रमण कर बंद पड़ी फैक्टरी में इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के लिए प्लांट लगाने पर बात की। विदेश से आए प्रतिनिधि सलोन विधायक अशोक कोरी के साथ शनिवार को बगहा स्थित बंद वेस्पा स्कूटर फैक्टरी पहुंचे। विधायक ने बताया कि हरियाणा के उद्योगपति विजय कपूर व दक्षिण कोरिया की मदद से यहां इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के लिए प्लांट लगाएंगे। जल्द ही इस पर नतीजा निकलने की उम्मीद है।
इंडो अमेरिकन फ्रेंड्स ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि विधायक के साथ उद्योगपतियों ने वेस्पा फैक्टरी की साइट विजिट की है। यहां इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की फैक्टरी लगाने को लेकर बात हुई है। प्रतिनिधि मंडल एनिमल ब्रीडिंग सेंटर भी पहुंचा। उद्योगपतियों ने प्रबंधक शिव पूजन पांडेय व आशीष त्रिवेदी से मुलाकात की। प्रबंधक ने एनिमल ब्रीडिंग सेंटर संस्थान में सीमेन स्टेशन, हिमीकृत वीर्य बिक्री, चारा उत्पादन, पर्यावरण और सामाजिक गतिविधियां, बायोगैस, मधुमक्खी पालन आदि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख आजाद सिंह, सीओ अमित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें