रायबरेली। नसीराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को करंट की चपेट में आने से शिक्षक की मौत हो गई। नसीराबाद थाना क्षेत्र के बड़ी ओलीपुर मजरे संडहा गांव निवासी मनोरम यादव (28) गांव में ही प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक था। वह बुधवार सुबह कपड़े प्रेस कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे नसीराबाद थाने के एसआई नरेंद्र सिंह ने शव कब्जे में ले लिया है। नसीराबाद एसओ श्रीराम पांडेय ने बताया कि करंट की चपेट में आने से मनोरम यादव की मृत्यु हुई है।