फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्रोनी और कोल्डड्रिंक्स के पांच नमूने भरे

Sat, 13 Jun 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
एफएसओ एसके साहू, सिद्धार्थ कुमार व कृष्णा कांत की टीम ने शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित शकील की किराने की दुकान पर छापा मारकर मैक्रोनी के नमूने भरे। इसके बाद बस्तेपुर में रामनेवाज मौर्या की दुकान से मैक्रोनी का नमूना भरा। नमूनों को जांच के लिए भेज दिया। टीम ने मुधबन रोड स्थित किसान इंटरप्राइजेज पर छापा मारकर ड्यू, पेप्सी और स्लाइस का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। एफएसडीए की टीम के छापे से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने कई दुकानों पर प्रतिबंधित एनर्जी ड्रिंक्स को भी चेक किया। हालांकि दुकानों पर एनर्जी ड्रिंक्स नहीं मिले। एफएसओ एसके साहू ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें