रायबरेली। खाद दुकानदारों को 01 अक्तूबर से डिजिटल भुगतान करना होगा। जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश का कहना है कि भारत सरकार उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने और किसानों का ब्योरा रखने के लिए कैशलेस एवं डिजिटल भुगतान प्रणाली का क्रियान्वयन कर रहा है। 30 सितंबर से फुटकर तरीके से खाद की बिक्री का कार्य पूरी तरह से बंद हो जाएगा। सभी दुकानदार को 01 अक्तूबर से कैशलेस और डिजिटल भुगतान के तहत खाद की बिक्री करनी है। ऐसा न करने पर संबंधित सहकारी संस्थागत एवं निजी विक्रेताओं की एमएफएमएस आईडी ब्लॉक करते हुए उर्वरकों की आपूर्ति रोक दी जाएगी। लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।