फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Wed, 06 May 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक के राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। समारोह में हाईस्कूल के 49 और इंटरमीडिएट के 46 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट के छात्र शुभ सिंह ने जिले में पांचवीं रैंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रबंधक हरिचंद बहादुर सिंह और प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान जगतपुर ब्लॉक के 83 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रबंधक हरिचंद बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षकों के समर्पण से विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। शिक्षक विनीत त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह और गोविंद अग्रहरि समेत अन्य शिक्षकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें