रायबरेली। जिले में शुक्रवार को जन्माष्टमी पर्व की धूूम रही। मंदिरों और घरों पर झांकियां सजाई गईं। इनमें बच्चों ने राधा और कृृष्ण की वेशभूषा धारण कर लोगों को आकर्षित किया। पूजन-अर्चन के साथ ही आरती करके प्रसाद बांटा गया। भजनों पर भक्त झूमते नजर आए।
पुलिस लाइंस स्थित मंदिर में धूूमधाम के साथ जन्माष्टमी मनाई गई। राधा-कृष्ण की झांकियों ने सबका मन मोह लिया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पूजन अर्चना किया।
भगवान का जन्म होने के बाद प्रसाद वितरण हुआ। सदर कोतवाली में सजाई गईं झांकियों ने सबका मन मोह लिया। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने पूजा अर्चना किया और प्रसाद वितरण किया। मिल एरिया थाने में थानेदार रेखा सिंह की अगुवाई में जन्माष्टमी मनाई गई।
छोटी बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी मनाई गई। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेने पर प्रसाद वितरण किया गया। बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नजर आकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
राही ब्लॉक क्षेत्र के सैदनपुर गांव स्थित श्री जमुनेश्वर मंदिर में धूमधाम के साथ जन्माष्टमी मनाई गई। महेश त्रिवेदी और सुनीता त्रिवेेदी ने पूजा पाठ के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया।
इस दौरान भक्ति गीतों पर बच्चों ने नृत्य करके खूब धमाल मचाया। कलसहा गांव में नंदकिशोर साहू की अगुवाई में झांकी सजाई गई। रंगारंग कार्यक्रम हुआ। धूमधाम के साथ जन्माष्टमी मनाई गई।
डीह ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल सरांय मानिक के शिक्षक रवि प्रताप सिंह की अगुवाई में स्कूूली बच्चों ने जन्माष्टमी मनाई। मटकी फोड़ में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शहर के जयपुरिया स्कूल में जन्माष्टमी मनाई गई। बच्चे जैन आलम ने श्रीकृष्ण व आयशा ने राधा का किरदार निभाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जन्माष्टमी के मौके पर भजन प्रतियोगिता हुई। भजन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सृष्टि पाल प्रथम, मानसी द्वितीय, रिया पटेल तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में अंशिका सिंह प्रथम, अवंतिका मिश्रा, मानसी मिश्रा द्वितीय, अलभ्या व अद्वितीया मिश्रा तृतीय रहीं।
आशीर्वाद इंटर कॉलेज में जन्माष्टमी मनाई गई। बालकृष्ण की विविध लीलाओं पर गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति करके बच्चों ने सबको ओतप्रोत कर दिया।
न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य तारकेश्रर सिंह की अगुवाई में बच्चों ने कंस कारागार, माखन लीला का चित्रण किया। दुर्गा पब्लिक इंटर कॉलेज देदौर प्रधानाचार्या प्रमिला वर्मा की अगुुवाई में जन्माष्टमी मनाई गई।
कचहरी रोड स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य डॉक्टर बीना तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी मनोज शर्मा की अगुवाई में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन करके सबको ओतप्रोत कर दिया। मटकी फोड़ कार्यक्रम भी हुआ।