परशदेपुर (रायबरेली)। विकासखंड छतोह के बभनपुर गांव में रविवार को हुए दंगल में कई प्रांत के पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाए। खिताबी मुकाबला जम्मू कश्मीर के पहलवान राकेश और हरियाणा के रवि के बीच हुआ। रवि ने राकेश को पराजित कर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया। महिलाओं की कुश्ती में डलमऊ की शिवानी और रायबरेली की रोछजन के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें दोनों बराबर पर रहीं।
खिताबी मुकाबले से पहले जम्मू कश्मीर के राकेश ने दिल्ली के प्रधान को, लखनऊ के संतोष ने उन्नाव के संजय को, बहुतई के मनोज ने बारा के नीरज को, दिल्ली के शिवा ने फतेहपुर के अनिल को पराजित किया। इसी क्रम में झबरा के सूरज सिंह ने लखनऊ के महेश को, उन्नाव के मुश्ताक ने फतेहपुर के विजय को, दिल्ली के प्रधान ने उन्नाव के दिलीप को, झबरा के वीरेंद्र सिंह ने लखनऊ के संदीप को हराया। इनके अलावा दतिया के विश्वजीत ने फतेहपुर के अनिल को, रायबरेली के कैलाश ने जम्मू कश्मीर के गुलशन को पराजित किया। झबरा के सूरज और पानीपत के पत्ती के बीच मुकाबला बराबर रहा।
मुख्य अतिथि अखिलेश आर पांडेय ने विजयी पहलवानों को पुरस्कृत किया। निर्णायक राजेश सिंह रहे। आयोजक भूपेंद्र विक्रम सिंह ने सभी का आभार जताया। इस मौके पशर विशाल सिंह, अशोक कुमार, शिवेंद्र सिंह, मनोज द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
उधर डीह विकास क्षेत्र के संतोषी मां तिराहा गोपालपुर में हुए दंगल में तीतरों के बीच मुकाबले हुए। प्रतापगढ़ के रऊफ अली के तीतर ने बारा गांव के लहुरी कोरी के तीतर को हराकर दंगल केसरी का खिताब जीता। इस मौके पर राज कुमार सिंह, मेवालाल, गयाप्रसाद, अखिलेश, सुभाष आदि मौजूद रहे।