फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में राम जी तो बालिका में अपर्णा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से बुधवार को बैसवारा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में खंड स्तरीय खुली ग्रामीण महिला पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता हुई। जिसमें 1500 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में राम जी यादव तो बालिका वर्ग में अपर्णा सिंह ने बाजी मारी। दौड़ के अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी सहित अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भास्कर सिंह, बैसवारा इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी सोमेश सिंह व ताइक्वांडो कोच अताउर रहमान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
400 मीटर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में अंशुमान सिंह प्रथम स्थान, आदित्य दूसरे तो अनिकेत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में खुशी सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जबकि अपर्णा को दूसरा और शांभवी सिंह को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग की लंबी कूद में बेहटा कला की शीला सिंह पहले स्थान पर रही। जबकि संध्या कुशवाहा को दूसरा और अंजली को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। लंबी कूद प्रतियोगिता में शुभम साहू पहले स्थान पर रहे। जबकि अंशुमान सिंह व आशीष कुमार क्रम से दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें