फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक हुए एकीकृत कोविड कमांड सेंडर का शुभारंभ किया

विज्ञापन
सेंटर का निरीक्षण करती केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना मरीजों को घर बैठे स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए कलेक्ट्रेट में स्थापित नवीनीकृत होने के बाद हाईटेक हुए एकीकृत कोविड कमांड सेंडर का शुभारंभ रविवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया। उन्होंने सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखने के साथ ही महिलाओं से मुलाकात की और कई बच्चों का अन्नप्रासन भी कराया।
विज्ञापन

रविवार दिशा की बैठक शुरू होने से पहले केंद्रीय मंत्री कलेक्ट्रेट स्थित एकीकृत कोविड कमांड सेंटर पहुंचीं। क्रिप्टो रिलीफ की ओर से इस सेंटर का नवीनीकरण कराया गया है।
उन्होंने बटन दबाकर व फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस सेंटर से अब कोविड मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। इस मौके पर बोइंग इंडिया की प्रमुख प्रवीणा, क्रिप्टो रिलीफ से डॉ. रविकांत सिंह, डॉ. गौरव, डीएम माला श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें