फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी वायरस से बचाव के लिए गोवंशों को हर दिन लगेंगे छह हजार टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदेश के पश्चिमी जिलों में फैली लंपी स्किन डिसीज (एलएसडी) बीमारी को लेकर जिले में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। जिले में लंपी वायरस से बचाव के लिए चार लाख गोवंशों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए वैक्सीन पहुंच गई है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डॉ. राजीव धीर ने बताया कि जिले में चार लाख गोवंशों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 70 हजार वैक्सीन जिले को उपलब्ध करा दी गई है। हर दिन छह हजार गोवंशों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 30 टीमें गठित की गई हैं। एक टीम में चिकित्सक के अलावा एक पशुधन अधिकारी समेत पांच लोगों का स्टाफ लगाया गया है। टीमों को 20 वाहन उपलब्ध करा दिए गए हैं।
इन्हीं वाहनों से टीमें गांवों में जाकर गोवंशों को टीके लगाएंगी। साथ ही लंपी वायरस के प्रति किसानों को जागरूक भी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लंपी वायरस गोवंशों में पाया जाता है। भैंसों में यह वायरस न के बराबर होता है। पश्चिमी जिलों में यह वायरस तेजी के साथ फैला है, जिसके चलते यहां पर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलएसडी के लक्षण
- पशु में पहले तेज बुखार आता है।
- मुंह व नाक से पानी आता है।
- दुग्ध उत्पादन कम हो जाता है।
- चेहरे, गर्दन, थन, पेट में खाल के नीचे गांठ बन जाती है।
- कुछ पशुओं में गले के नीचे, छाती, पैरों में सूजन आ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें