फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आइस्क्रीम, लाहौरी जीरा और दूध के छह नमूने भरे

Sat, 24 May 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त के आदेश पर चलाए अभियान में शुक्रवार को बृहस्पतिवार को टीम ने शहर और ऊंचाहार क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। अभियान में आइस्क्रीम, लाहौरी जीरा और दूध समेत पांच नमूने भरे गए। नमूनों को जांच के लिए भेजा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सौरभ उत्तम ने शहर के आदर्शपुरम में कूल क्रश आइस्क्रीम और कमल ब्रांड आइस्क्रीम का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। राना नगर और राही में दूध के दो नमूने भरे। आइस्क्रीम के प्रतिष्ठानों में गंदगी व अन्य खामियां मिलने पर संचालकों को चेतावनी दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी की टीम ने ऊंचाहार में अंवेषा ट्रेडिंग कोका कोला और लाहौरी जीरा का नमूना भरा। अभिहित अधिकारी डॉ. सीआर प्रजापति ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को दुरुस्त रखने के लिए अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें