रायबरेली। बारिश में सांप काटने की घटनाएं बढ़ गईं हैं। हर दिन जिला अस्पताल में सांप काटने के रोगी आ रहे हैं। रविवार को सांप काटने से छह लोगों की सेहत बिगड़ गई। उपचार के बाद सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। जगतपुर के रामप्रसाद (60), उन्नाव के हर्षित विश्वकर्मा (13), हरचंदपुर निवासी आंचल (22), नसीराबाद के मनभावन (28), बछरावां की आन्या बाजपेयी (17), भदोखर की रानी (23) को सांप ने काट लिया। इनमें किसी को घर में काम करते समय, तो किसी को खेत में सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।