फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया के गढ़ में कांग्रेस ने फिर लहराया परचम, दिनेश दूसरी बार बने एमएलसी

Mon, 07 Mar 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को मतगणना के बाद एमएलसी पद पर विजयी कांग्रेस के दिनेश प्रताप सिंह को प्रमाणपत्र देते डीएम।
विज्ञापन
 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में एमएलसी चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस ने परचम लहराया है। कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने 597 वोटों से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र बहादुर सिंह को शिकस्त दी।
विज्ञापन


लगातार दूसरी बार विजयी हुए कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश को 1264, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 667 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी मुकेश सिंह को मात्र 42 मतों से ही संतोष करना पड़ा। मतगणना में 112 वोट अवैध रहे।

आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में रविवार को सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच नौ गणना पटल पर मतगणना शुरू हुई। दो घंटे में एमएलसी चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने दूसरी बार एमएलसी चुनाव में जीत का सिलसिला बरकरार रखा।
विज्ञापन


पहले मुकेश ने सपा से नामांकन पत्र दाखिल किया था, लेकिन मतदान के एक दिन पहले उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया था। दिनेश की जीत की खबर से कांग्रेसी जश्न में डूब गए। पटाखा छुड़ाकर न सिर्फ खुशी का इजहार किया, बल्कि एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

नए एमएलसी को फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। वहीं एमएलसी चुनाव में पार्टी की हार से भाजपा खेमे में मायूसी छा गई। मतगणना शुरू होते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया, पर सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में कमल नहीं खिल सका।

डीएम सूर्यपाल गंगवार व प्रेक्षक मो. बसीर खां ने विजयी कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश को प्रमाणपत्र सौंपा। इस मौके पर एसपी हरिनारायण सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व शीतला प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सीओ सलोन अल्का धर्मराज व सीओ सदर सुशील कुमार आदि की अगुवाई में पुलिस मतगणना के बाहर चहलकदमी करके सुरक्षा का एहसास कराया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें