रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली वंदेभारत समेत कई ट्रेनों ने सोमवार को काफी इंतजार कराया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। गोरखपुर-प्रयागराज वंदेभारत करीब आधे घंटे और प्रयागराज-गोरखपुर वंदेभारत लगभग 15 मिनट देर से आई। पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस ने पौने दो घंटे और जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस, बनारस-देहरादून जनता मेल व कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर ने एक घंटे इंतजार कराया। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल व प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस पौन घंटे और प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर व प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं।