फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहानीपुर स्कूल के जर्जर भवन का करा दिया कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुर ब्लॉक में शामिल परिषदीय स्कूल लोहानीपुर के कायाकल्प में मनमानी पकड़ में आई है। स्कूल के जर्जर कक्षों का भी कायाकल्प कर दिया गया है। छत और दीवार जर्जर होने के बाद भी टाइल्स लगा दी गईं।
विज्ञापन

बीईओ मुख्यालय बीरेंद्र कनौजिया ने अचानक स्कूल का निरीक्षण किया तो मामला खुला। मनमानी मिलने पर हेडमास्टर को पूरी रिपोर्ट बनाकर बीईओ को भेजने के आदेश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी बीरेंद्र कनौजिया ने बुधवार को अचानक लोहानीपुर स्कूल का निरीक्षण किया। इस स्कूल का कायाकल्प भी किया गया है।
निरीक्षण में पता चला कि एक कक्ष की दीवार और छत जर्जर है। इसके बाद भी उस कक्ष में टाइल्स लगा दी गईं हैं। अन्य ऐसे स्थानों पर भी टाइल्स लगाई गईं हैं, जहां कोई औचित्य नहीं है। जर्जर प्रसाधन को बिना दुरुस्त कराए ही टाइल्स का काम कराया गया है।
विज्ञापन

परिसर में गंदगी मिलने पर हेडमास्टर को कड़े निर्देश देते हुए पूरी रिपोर्ट बीईओ हरचंदपुर को भेजने के आदेश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि लोहानीपुर स्कूल के जर्जर कक्ष और प्रसाधन में भी टाइल्स लगाई गईं हैं। कई और खामियां मिली हैं। मामले में रिपोर्ट बीएसए को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें