रायबरेली। ऊंचाहार इलाके के शिवनगर मजरे कंदरावां के जहीम (25) सैलून की दुकान चलाता है। शनिवार की सुबह घर के लोग बाहर काम के लिए गए थे। जहीम घर पर अकेले थे। इसी दौरान उन्होंने कमरे में लगे हुक से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद घरवाले कमरे में गए तो उनका शव लटकता देखा तो उनकी चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से परिवारीजन ने उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मृतक युवक के भाई सगीर ने बताया कि वह मानसिक बीमारी से परेशान रहता था। उसका एम्स में इलाज भी चल रहा था। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मृतक मानसिक बीमारी से परेशान बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।