धरने पर बैठीं विधायक अदिति सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के रायबरेली में अवैध अतिक्रमण के नाम पर नगर पालिका कर्मचारियों की वसूली और दुकानदारों के उत्पीड़न के विरोध में सदर विधायक अदिति सिंह धरने पर बैठ गई हैं। उन्होंने नगर पालिका कर्मचारियों व ट्रैफिक कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।