फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: सालभर में गड्ढों में तब्दील हो गईं पांच करोड़ से बनी सड़क

Wed, 15 Feb 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। बांदा-बहराइच राजमार्ग एक साल में ही ध्वस्त हो गया। लोक निर्माण विभाग की इस लापरवाही से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस सड़क का नवीनीकरण एक साल पहले कराया गया था। इस मार्ग से प्रतिदिन 25 हजार लोग आते-जाते हैं।
विज्ञापन

बछरावां से भवानीगढ़ तक करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क का नवीनीकरण लोक निर्माण प्रांतीय खंड ने कराया था। इसके निर्माण पर चार करोड़ 86 लाख रुपये खर्च हुए थे। निर्माण पूरा होने से पहले ही सड़क उखड़ने लगी थी।
शिवगढ़ के गूढ़ा गांव के पास सड़क टूटी थी, जिसे दुरुस्त तो कराया गया था, लेकिन अब फिर गड्ढा हो गया है। बछरावां के पटेल नगर के पास भी सड़क उखड़ गई है। नवीनीकरण का काम चार सहायक और पांच अवर अभियंताओं की देखरेख में कराया गया। इसके बावजूद कुछ ही माह में सड़क फिर गड्ढों में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी सौरमंडल शुक्ला व शशिकांत मिश्रा ने बताया कि नवीनीकरण के दौरान गुणवत्ता ठीक नहीं थी। इस वजह से सड़क उखड़ गई। दक्षिण बाजार निवासी विष्णु जायसवाल, विराट सोनी ने सड़क निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। उधर, एक्सईएन महिपाल सिंह ने बताया कि सड़क उखड़ने की जानकारी है। जहां-जहां पर सड़क टूटी है, उसकी मरम्मत करवाई जाएगी।
तीन साल तक खाएंगे हिचकोले
शासन की ओर से किसी भी राजमार्ग का नवीनीकरण चार साल बाद ही कराया जाता है। इस मार्ग के नवीनीकरण के लिए अब बजट चार साल बाद मिलेगा। विभाग भले ही गड्ढों को किसी तरह भर दे लेकिन पहले जैसी सड़क नहीं बन पाएगी। इससे साफ है कि लोग तीन साल तक हिचकोले खाते हुए सफर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें