फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीह-सुंदरगंज मार्ग धंसने से लोडर फंसा, आवागमन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। सुंदरगंज से सूची जाने वाला मार्ग धंसने से लोडर फंस गया। इससे दोनों तरफ से आवागमन ठप हो गया। डंपर सई नदी के किनारे धंसा था। इस वजह से आने-जाने का कोई रास्ता भी नहीं बचा। लोगों को 30 किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को हुई। उन्हें सलोन होकर जाना पड़ा। स्थानीय लोगों को सूची पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ी। देर शाम तक ट्रक को हटाया नहीं जा सका था।
सुंदरगंज-सूची मार्ग ऊंचाहार के गोकना घाट को जोड़ता है। इसके अलावा जगतपुर जाने के लिए यह सीधा मार्ग है। वैसे मार्ग तो पहले ही जर्जर था। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की मनमानी से लोग किसी तरह आते-जाते थे। रविवार को बघौला गांव के पास सड़क धंस गई। इससे डंपर फंस गया।
विज्ञापन

चालक ने बहुत प्रयास किया, लेकिन लोडर बाहर नहीं निकल सका। रास्ते में डंपर खड़ा होने से रास्ता बाधित हो गया। इस वजह से सूची, पिछवारा, बिंदागंज, गोकना गंगा तट जाने वाले लोगों को 30 किमी. घूमकर निकलना पड़ा।
मोनू शुक्ला, अरविंद मौर्य, गुड्डू ने बताया की एक साल से सड़क खराब है, लेकिन कोई देखने तक नहीं आया। डंपर धंसने की वजह से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। ट्रक निकल भी जाएगा तो चार पहिया नहीं निकल पाएगा। जब तक सड़क की मरम्मत नहीं होती, तब तक सूची जाने वाले लोगों को परशदेपुर, सलोन होते हुए जाना पड़ेगा।
इसके लिए उन्हें 30 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा। उधर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन आनंद कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क का रिनीवल कराना है। इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें