रायबरेली। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेनू चौधरी को जिला महिला अस्पताल का नया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। पूर्व सीएमएस डॉ. रेनू वर्मा का लखनऊ तबादला होने के बाद शासन ने डॉ. चौधरी को नया सीएमएस बनाया है। उन्होंने बुधवार को सीएमएस का पदभार संभाल लिया। डॉ. रेनू चौधरी काफी समय से महिला अस्पताल में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। कई बार उन्होंने सीएमएस के प्रभार पर भी बेहतर ढंग से काम किया है।