फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का मुकदमा दर्ज, पत्नी से पूछताछ

Sat, 02 Apr 2016 12:00 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में तेजाब से झुलस कर हुई युवक की मौत के विरोध में पुलिस का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र के गनेशपुर मजरे जसऊमऊ में तेजाब से झुलसे युवक की मौत के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों व परिवारीजनों जमकर हंगामा किया। थाने का घेराव करने के बाद रायबरेली मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


इस पर सक्रिय हुई पुलिस ने आनन-फानन अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए मृतक की पत्नी समेत पांच लोगों को पूछताछ शुरू कर दी। कार्रवाई के बाद शुक्रवार देरशाम शत का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

खीरों थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी मृतक विनोद के भाई मनोज ने थाने मे तहरीर देकर आरोप लगाया कि 24 मार्च को विनोद अपनी ससुराल मेड़ौली गया था। 29 मार्च को उसे खीरों पुलिस से सूचना मिली की उसका भाई गंभीर रूप से घायल है और जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


सूचना पाकर जब लोग जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचे, तो उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। 30 मार्च की रात विनोद की मौत हो गई। इलाज के दौरान भाई विनोद नेे बताया था कि 28 मार्च को बाइक लेने के लिए उसे लालगंज बुलाया गया था।

लालगंज पहुंचने पर कुछ लोगों ने मारापीटा था और चेहरे पर तेजाब डाला था। पीड़ित को आशंका है कि विनोद की पत्नी ने ही उसकी हत्या कराई है। वहीं शुक्रवार सुबह परिवारीजन व गांव के लोग खीरों पहुंचे और थाने का घेराव करने के साथ ही रोड जाम कर की।

सूचना पर सीओ लालगंज रामअर्ज कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में मृतक की पत्नी सरोजनी और उसके परिवारीजनों को पुलिस खीरों थाने लाई। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

पुलिस मृतक की पत्नी व परिवारीजनों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष अमर सिंह रघुवंशी ने बताया मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके मृतक की पत्नी व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

मृतक की पत्नी सरोजनी देवी ने बताया की मैं निर्दोष हूं। मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप गलत है। मैं बीमार रहती थी। मेरे पति मेरे पास रहकर मेरा इलाज कराते थे। बताया कि मेरे पति की हत्या करने वालों को सामने लाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें