फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ बिजली गिरने से चार झुलसे, गुल रही 150 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार/रोहनिया (रायबरेली)। जिले में चार दिनोें से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शुक्रवार रात भी तेज चमक और गरज के साथ बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने से दंपती व उसके दो बच्चे झुलस गए। एक मवेशी की मौत हो गई। 33 केवी लाइन पर बिजली गिरने से कई इंसुलेटर खराब हो गए। इससे 150 गांवों की बिजली आपूर्ति 18 घंटे बंद रही। इससे लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

ऊंचाहार तहसील के बड़ा सरबहदा निवासी राजपाल प्राथमिक विद्यालय के पास बने इंदिरा आवास में परिवार समेत रहता है। बारिश के दौरान शुक्रवार रात उसके घर पर बिजली गिर गई। इससे आवास की छत दरक गई।
छप्पर के नीचे सो रहे राजपाल (36), उनकी पत्नी रीता (35) व बेटे शिवमूरत (14) और साहिल (9) झुलस गए। वहीं हादसे में बकरी की मौत हो गई। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बाबूगंज में भर्ती कराया गया है। रीता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एसडीएम आशीष मिश्रा ने बताया कि मामले की सूचना पूर्व प्रधान जितेंद्र यादव ने दी थी। राजस्व टीम मौके पर भेजकर जांच करवाई जाएगी। वहीं कोटियाचित्रा निवासी कंधई उर्फ कोनई (50) टिनशेड के नीचे सो रहा था।
बरसात के समय टिनशेड गिरने से वह घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोटिया चित्रा गांव के पास शीशम का पेड़ गिर गया। इससे बिजली का खंभा और केबल टूट गई। इससे रातभर गांव की बत्ती गुल रही।
सलोन के रग्घूपुर से रोहनिया व ऊंचाहार उपकेंद्र के लिए 33 केवी विद्युत लाइन आई है। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे बारिश के दौरान दिलमनपुर के पास अचानक बिजली गिर गई। इससे ऐहारी बुजुर्ग, लक्ष्मीगंज, हटवा, दिलमनपुर के पास खंभों पर लगे 18 इंसुलेटर पंक्चर हो गए। इससे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई।
करीब एक लाख आबादी अंधेरे में डूबी रही। बारिश बंद होने के बाद रात में ही फाल्ट को खोजा गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शनिवार सुबह पावर कार्पोरेशन की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कराया। दिनभर की मेहनत के बाद इंसुलेटर बदले गए।
लगभग 18 घंटे के बाद प्रभावित क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति शुरू हुई। इस दौरान पेयजल संकट से लोग परेशान रहे। फाल्ट ठीक होने के बावजूद बिजली की आवाजाही बनी रही। अधिशासी अभियंता धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से इंसुलेटर खराब हुए थे, जिन्हें बदलवा दिया गया है। सभी जगह बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
कच्ची कोठरी ढही, खुले में रह रहा परिवार
शिवगढ़। ब्लॉक क्षेत्र में बारिश के दौरान निहालखेड़ा मजरे सूरजपुर गांव निवासी बेचालाल की कच्ची कोठरी ढह गई। परिवार किसी तरह कोठरी और छप्पर रखकर जीवन यापन करता था। बरसात होने के कारण गुरुवार को अचानक कोठरी गिर गई। कोठरी गिरने से गृहस्थी का सामान खराब हो गया। जिस समय कोठरी गिरी, उस समय परिवार के सभी लोग छप्पर के नीचे थे। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि कई बार ब्लॉक के अधिकारियों से सरकारी आवास दिलाए जाने की मांग की, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें