फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर फेल होने से 72 घंटों से रेल टिकट आरक्षण बाधित

विज्ञापन
लालगंज रेलवे स्टेशन आरक्षित टिकटों की बाबत पूछताछ कर रहे मुसाफिर। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। सर्वर में गड़बड़ी से रेल टिकटों का आरक्षण 72 घंटों से बाधित है। रविवार को भी दूरदराज से आए लोगों को स्टेशन परिसर की टिकट आरक्षण खिड़की बंद मिली। इससे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। सर्वर फेल होने के कारण पूरे दिन टिकट आरक्षण का काम नहीं हो सका।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही कई लोग टिकट आरक्षण के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे, लेकिन सर्वर फेल होने से टिकट काउंटर की विंडो बंद मिली। काउंटर पर बोर्ड लगाकर सर्वर फेल होने के कारण टिकट आरक्षण बंद होने की सूचना चस्पा की गई थी।
गुरुबक्शगंज निवासी आलोक को अहमदाबाद जाना है, वह भी शनिवार को टिकट आरक्षण के लिए स्टेशन आया था, लेकिन सर्वर फेल मिला। रविवार को उसने दोबारा आकर टिकट लेना चाहा, लेकिन उसे मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन

कोरिहर सतांव के आलोक, छबीले व पवन को अंबाला जाने के लिए रेल आरक्षण कराना था। लेकिन सर्वर में गड़बड़ी होने के चलते उसे भी आरक्षित टिकट नहीं मिल सका। आशीष, रंजीत व कस्बा निवासी नीरज को रिजर्वेशन कराना था।
ये लोग काफी देर तक सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें भी मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। इस पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सर्वर फेल होने से अक्सर टिकट आरक्षण का काम बाधित रहता है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग को सर्वर को शीघ्र दुरुस्त कराना चाहिए।
रिजर्वेशन सुपरवाइजर योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 11 नवंबर से सर्वर फेल चल रहा है। इसकी सूचना रेलवे के मंडल अधिकारियों को दी गई है। स्टेशन अधीक्षक श्यामलाल ने बताया कि सर्वर में गड़बड़ी की सूचना रेलवे प्रशासन को दी गई है। जानकारी मिली है कि लखनऊ के चारबाग में केबल कटने से सर्वर बाधित है। मरम्मत का कार्य चालू है। सर्वर के दुरुस्त होते ही टिकटों के आरक्षण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें