रायबरेली में सताव क्षेत्र के पूरे सोमवंशी मजरे अटौरा बुजुर्ग गाँव में करवा चौथ की रात पति ने पीट पीट कर बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद हत्यारोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरुवार की रात बच्चूलाल पुत्र रामऔतार ने पत्नी विन्धेश्वरी की डंडे से पीटने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी लालगंज महिपाल पाठक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गुरबक्श गंज थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि फरार पति बच्चू के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश की जा रही है।