फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: मुख्यमंत्री की ड्यूटी से लौट रहे पुलिस महानिरीक्षक के काफिले की पांच गाड़ियां भिड़ीं, अफरातफरी मची

Mon, 24 Aug 2026 07:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

हादसे में पुलिस महानिरीक्षक के स्कॉर्ट वाहन समेत कुल पांच गाड़ियां शामिल थीं। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। 
 
विज्ञापन
पांच गाड़ियां आपस में टकराईं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गुलूपुर चौकी के पास एक सड़क हादसा हुआ। मुख्यमंत्री की ड्यूटी से लौट रहे पुलिस महानिरीक्षक के काफिले की पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

विज्ञापन


इस हादसे में पुलिस महानिरीक्षक के स्कॉर्ट वाहन समेत कुल पांच गाड़ियां शामिल थीं। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें - यूपी में मछली दावत पर राजनीति: राजभर बोले- प्याज-लहसुन नहीं तो वेज, अजय राय का जवाब- अब व्यवस्था बदल गई है

ये भी पढ़ें - यूपी: ‘हनुमानगढ़ी में दर्शन, बाहर आकर मछली की दावत और फिर राम-राम’, सीएम योगी का अजय राय पर तंज
विज्ञापन


सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह और नगर क्षेत्राधिकारी आशीष निगम भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे में हुए नुकसान और घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें