फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटों पर दिखा छठ का उल्लास, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मौसमी सब्जियों व फलों से भरे सूप सिर पर उठाए घाट की ओर जाती महिलाएं। दीपों और गन्नों की ढेरियों से सुशोभित वेदियां, छठ मइया के गूंजते गीत और कमर भर पानी में खड़े होकर अर्घ्य देती व्रती महिलाएं।
विज्ञापन

यह अलौकिक नजारा रविवार को छठ पूजा के दौरान जिले में नदी के घाटों व तालाबों के किनारे दिखा। घाटों पर आस्था, विश्वास व परंपरा की त्रिवेणी बह उठी। व्रती महिलाएं आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करेंगी।
शहर में राजघाट स्थित सई नदी के तट पर सबसे ज्यादा लोग पहुुंचे। सुल्तानपुर रोड स्थित शारदा सहायक नहर के तट और आईटीआई कॉलोनी में भी महिलाएं पूजन के लिए उमड़ी। आकाश में सूर्य की धीमी होती किरणों के साथ ही व्रतधारी महिलाओं और उनके परिवारीजनों का उत्साह बढ़ता रहा।
विज्ञापन

महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की। राजघाट स्थित सई नदी तट पर सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। हर कोई पूजा की तैयारियों के साथ साज-सज्जा में जुटा रहा। सूर्यास्त से पहले तो राजघाट में काफी भीड़ जुट गई।
सूर्य को अघ्र्य देने के लिए महिलाएं सदी नदी किनारे पानी में खड़ी हो गई और विधिविधान से पूजा अर्चना की। छठ मइया देहले बानी मांग कै सिंदुरिया... छठी माई बरत सुहावन भूखै सारा संसार... छठ महारानी पूरण कीजे काज... और छठी मइया सुन ली पुकार... जैसे कई गीताें से छठ मइया का पूजन किया गया।
सई नदी, राजघाट, शारदा नहर समेत विभिन्न स्थानों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने और पूजन अर्चना के लिए काफी भीड़ उमड़ी। इस दौरान सूर्यदेव और छठ मइया के जयकारे भी लगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुुलिस बल तैनात रहा।
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर आज करेंगी व्रत का पारण
जिस तरह रविवार की शाम विभिन्न स्थानों पर डूबते सूरज को अर्घ्य देने के लिए लोग जुटे, उसी तरह रविवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भी महिलाएं पहुंचेंगी। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं पूजा-अर्चना और आरती करेंगी। महिलाएं कहती हैं कि छठ पर्व पर महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना करती हैं। छठ पर्व को लेकर जिले में काफी उत्साह रहता है।
छठ मइया पूरी करतीं मनोकामनाएं
भाजपा नेता किरन सिंह ने इंदिरा नगर स्थित अपने आवास में पति डीपी सिंह के साथ छठ पर्व मनाते हुए डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इसमें उनकेे परिवार वालों के साथ ही अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने छठ गीत गाए। किरन ने कहा कि हम लोग काफी समय से छठ पर्व मनाते चले आ रहे हैं। छठ मइया हमारी पूरी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इस मौके पर अभिनव सिंह, डॉ.अभिषेक सिंह, सौम्या सिंह, इंदु कुशवाहा, माधवी वर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें