फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर लगाई गंगा में डुबकी, उमड़े भक्त

विज्ञापन
डलमऊ में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
डलमऊ/ऊंचाहार (रायबरेली)। शरद पूर्णिमा पर रविवार को जिले में डलमऊ, गोकना समेत सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सभी ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा आरती और दीपदान किया गया। मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक के साथ पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

डलमऊ के किला घाट, रानी शिवाला घाट, वीआईपी घाट, संकट मोचन घाट, पक्का घाट, पथवारी घाट समेत अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। रात से ही श्रद्धालु जुटने लगे और गंगा मैया के जयकारों के साथ गंगा स्नान शुरू हो गया।
गंगा तट स्थित मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक करते हुए पूजा अर्चना की गई। घाटों पर श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। मुंडन संस्कार के साथ ही सत्यनारायण की कथा और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। साफ-सफाई न कराए जाने के कारण गंगा घाटों पर गंदगी फैली रही। मुराईबाग कस्बे में भी श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

ऊंचाहार के गोकना, गोला, बादशाहपुर, पूरे तीर मजरे खरौली, कल्यानी और कोटरा बहादुरगंज स्थित गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। शनिवार को देर शाम गोकना घाट पर गंगा आरती और दीपदान हुआ। इसके बाद शुरू हुआ गंगा स्नान का सिलसिला रविवार तक चलता रहा।
हर गंगे के जयघोष के साथ भक्तों ने गंगा स्नान किया और पूजा अर्चना की। घाटों पर स्थित मंदिरों में जलाभिषेक किया। भक्तों ने पुरोहितों से सत्यनारायण कथा सुनी। हवन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी ने गोकना घाट पर साफ-सफाई की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें