रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शनिवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर सामुदायिक चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से नेशनल सीएमई का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य विषय कम्युनिटी पार्टिसिपेशन फॉर डेंगू कंट्रोल चेक, क्लीन एंड कवर रखा गया। कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन ने डेंगू संक्रमण के निदान के प्रमुख पहलुओं पर व्याख्यान दिया और समय पर पहचान एवं उचित जांच की महत्ता बताई। जनभागीदारी से डेंगू रोग को नियंत्रित करना आसान होता है। कार्यक्रम में देशभर से चिकित्सकों, जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों, फैकल्टी सदस्यों, रेजीडेंट्स डॉक्टर व मेडिकल छात्र-छात्राएं शामिल हुए। संवाद