फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कामकाज छोड़ हड़ताल पर रहे कर्मी

Wed, 08 Feb 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। लोक निर्माण खंड प्रथम के सामने तीनों खंडों के कर्मचारी एकजुट हुए। प्रमुख अभियंता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों के विरोध के कारण कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन

राकेश कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रिंस, दिनेश प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि खंडीय सहायकों का स्थायीकरण किए जाने, ज्येष्ठता सूची में खंडीय सहायकों का नाम जोड़े जाने, सहायकों के लिए आवास बनवाए जाने आदि मांगे लंबित हैं। अजय कुमार, पवन पाठक, सूर्यकांत त्रिपाठी, अनुराज यादव, अभिषेक सिन्हा, शोभनाथ, सुखकरन, विवेक कुमार पांडेय, कौशलेंद्र कुमार, अमित यादव, प्रियंका, अनीता, रेनू, निशा, दीपा सिंह ने कहा कि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आठ से 10 फरवरी तक क्षेत्रीय प्रमुख अभियंता कार्यालय लखनऊ के सामने धरना किया जाएगा। इसके बावजूद बात नहीं बनी तो प्रमुख अभियंता कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें