फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ढाबा पर खाना खाने गए प्रापर्टी डीलर को सरिया-डंडे से दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र केे रहने वालेे एक प्रापर्टी डीलर को दबंगों ने सरिया-डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। साथ ही उसका मोबाइल और दो हजार रुपये नकदी भी छीन ली। मंगलवार को सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुुआ। पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ हल्की धाराओं में केस दर्ज किया। अब तक पुलिस किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के बरखापुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार तिवारी का आरोप है कि रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरवारीपुर के पास एक ढाबा है। आठ दिसंबर को वह ढाबे पर भोजन करने गया था। इसी दौरान वहां पर पहले से मौजूद चार हमलावरों ने उस पर धावा बोल दिया। उसने विरोध किया तो हमलावरों ने सरिया व डंडे से जमकर पीटा। हमलावरों ने मोबाइल व दो हजार रुपये भी छीन लिया। उसने थानेे पहुंचकर घटना की तहरीर दी।
थाने में तैनात मुंशी ने मोबाइल और पैसा छीनने की बात तहरीर से हटवा दी। सिर्फ मारपीट करने की तहरीर ली। थानेदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मिल एरिया थाना क्षेत्र के गोविंदे का पुरवा निवासी वीरेंद्र यादव, बरवारीपुर निवासी बब्बन यादव, भटपुरवा निवासी अंकित यादव, और एक लड़का अज्ञात के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें