फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सड़क हादसे में घायल प्रधान प्रतिनिधि की मौत

Sat, 22 Mar 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली )। दौसा (राजस्थान) में सड़क हादसे के दौरान गढ़ी दूलाराय पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि राकेश सिंह (45) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी बुधवार को जयपुर स्थित हाॅस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव बृहस्पतिवार की देर रात गांव पहुंचा तो परिजन बेहाल हो गए। शुक्रवार को सुबह भारी संख्या में स्थानीय लोग उनकी शव यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान गुरुबक्शगंज चौराहा की सभी दुकानें बंद रहीं। अंतिम संस्कार शुक्रवार को डलमऊ श्मशान घाट पर किया गया। प्रधान संघ की ब्लाॅक अध्यक्ष अमिता बाजपेई ने बताया कि राकेश सिंह 17 मार्च को अपने साथियों के साथ राजस्थान स्थित खाटू श्याम के दर्शन कर कार से वापस लौट रहे थे। दौसा जिले के बसई में उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें सुशील सिंह की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें