लालगंज। 33 केवी विद्युत लाइन के अनुरक्षण और पेड़ों की छंटाई के चलते पांच नवंबर बृहस्पतिवार को भी लालगंज तहसील क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली नहीं आएगी। एसडीओ रमेश कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।