रायबरेली। अमावां ट्रांसमिशन से जुड़े विद्युत उपकेंद्र भुएमऊ, जगतपुर, सलोन, डीह की बिजली आपूर्ति रविवार को प्रभावित रहेगी।
इस दौरान अमावां स्थित अक्सीजन प्लांट के 132 केवी लाइन के निर्माण के लिए टॉवर खड़ा किया जाएगा। यह जानकारी एसडीओ ट्रांसमिशन सौरभ प्रजापति ने दी।
उन्होंने बताया कि यह टॉवर अमावां ट्रांसमिशन के निकट बनाया जाएगा। इसके आसपास के कई 33 केवी लाइनें निकली है। सुरक्षा को देखते हुए बिजली आपूर्ति बंद की गई है। बिजली आपूर्ति सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगी।