फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनिए! आपके लिए यह खबर जरूरी है। पढ़ लें और तैयार रहें

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नगर क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र इंदिरा नगर और आईटीआई विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति रविवार को प्रभावित रहेगी। इस दौरान दोनों विद्युत उपकेंद्रों में तकनीकी खामियों को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता जय प्रकाश पटेल ने बताया कि इंदिरा नगर विद्युुत उपकेंद्र में सीटी बदली जाएगी। इस दौरान आनंद नगर फीडर से जुड़े आरडीए, कैनाल रोड, आनंद नगर, आचार्य द्विवेदी नगर, मोहल्ले की आपूर्ति सुबह 10 बजे से 12 बजे प्रभावित रहेगी।
इसी तरह आईटीआई विद्युत उपकेंद्र में कंट्रोल पैनलों का मेंटेनेंस होगा। इस दौरान बालापुर, चतुर्भुजपुर, शिवाजी नगर, सर्वोदय नगर, घसियारी मंडी, जवाहर बिहार, पटेल नगर, जैतूपुर, इंडस्ट्रियल एरिया, बरवारीपुर, छेदी का पुरवा मोहल्ले की आपूर्ति दोपहर 12 से तीन बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें