फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

309 क्लस्टरों में 202 सचिव तैनात, तत्काल जॉइन करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पंचायतों में सचिवों की कमी को देखते हुए शासन स्तर से जिले की 988 पंचायतों के बनाए गए 309 क्लस्टरों में सचिव तैनात कर दिए गए हैं। 202 सचिवों को क्लस्टरों में जॉइन करके संबंधित पंचायतों में काम शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 988 ग्राम पंचायतें हैं, लेकिन महज 202 सचिव तैनात हैं। सचिवों की कमी के कारण एक-एक सचिव को 12 ग्राम पंचायतें आवंटित हैं। तमाम सचिव मलाईदार गांवों में तैनाती पाए हुए हैं।
सचिवों की कमी को देखते हुए शासन स्तर से कई ग्राम पंचायतों को जोड़कर एक क्लस्टर बनाया गया है। जिले की 988 ग्राम पंचायतों को 309 क्लस्टरों में बांटा गया है। क्लस्टर में आसपास की पंचायतों को शामिल किया गया है। शासन ने क्लस्टर बनाने के बाद डीपीआरओ को पंचायतों से सचिवों को हटाकर नए सिरे से क्लस्टरों में तैनात करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

शासन की मंशा पर डीपीआरओ ने ब्लॉकों से आए प्रस्तावों के आधार पर सचिवों की तैनाती क्लस्टरों में कर दी है। जगतपुर ब्लॉक में सचिवों को ग्राम पंचायतों से हटाकर क्लस्टर भीख, चिचौली, धूता, हरदीटीकर, कल्याणपुर सुरजई, खजुरी, जगतपुर, पूरबगांव, रामगढ़ टिकरिया, सुदामापुर, उंडवा में तैनात किया गया है।
इसके अलावा अमावां ब्लॉक की क्लस्टरों अमावां, बंदीपुर, बावन बुजुर्ग बल्ला, डिडौली, हरदासपुर, जतुआ टप्पे बिझवन,, कोडरस बुजुर्ग आदि क्लस्टरों में सचिवों की तैनाती की गई है। सचिवों को ग्राम पंचायतों का चार्ज देकर क्लस्टर के गांवों में जॉइन करके काम शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। लापरवाही के कारण विकास कार्य प्रभावित होने पर संबंधित सचिव जिम्मेदार होंगे।
कहीं तीन तो कहीं सचिवों को मिले दो-दो क्लस्टर
नियमानुसार एक सचिव को एक ही क्लस्टर की जिम्मेदारी देनी थी, लेकिन सचिवों की कमी होने के कारण कई कर्मचारियों को दो-दो क्लस्टरों की जिम्मेदारी दी गई है। सलोन में सचिव मनीष कुमार को सूची, दरसवां और बघौला क्लस्टर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह कर्मचारियों की कमी के कारण कई ब्लॉकों में एक-एक सचिव को दो-दो क्लस्टरों का काम दिया गया है।
शासन स्तर से 988 पंचायतों के बने 309 क्लस्टरों में सचिवों की तैनाती कर दी गई है। सभी सचिवों को क्लस्टरों में जॉइन करके काम शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। सचिवों की कमी के कारण कुछ सचिवों को दो से तीन क्लस्टरों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

गिरीशचंद्र , डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें