फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी 10 गरीबों को पीएम आवास की पहली व 54 को दूसरी किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अधूरे पीएम आवासों को पूरा कराने के लिए बजट मिलने के बाद काम तेज हो गया है। गुरुवार को डूडा के स्तर से 10 को पहली किस्त और 54 लाभार्थियों को दूसरी किस्त देकर आवास पूरा कराने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

डूडा के परियोजना अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) से नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को 7.50 करोड़ रुपये का बजट मिला था। नगर पालिका रायबरेली के अलावा नगर पंचायतों लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार, सलोन, नसीराबाद, परशदेपुर, महराजगंज, बछरावां के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के माध्यम से छत मुहैया कराने की व्यवस्था है।
बजट मिलने के बाद आवासों को पूरा कराने के लिए 119 गरीबों को 1.78 करोड़ की द्वितीय और 334 गरीबों को 1.68 करोड़ की तृतीय किस्त जारी कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को 10 लाभार्थियों को आवास के लिए पहली किस्त और 54 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी की गई है। दूसरी किस्त पाने वाले लाभार्थियों को 15 दिन में आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद तीसरी किस्त दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें