फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नगर पंचायत में ठेकेदारों का भुगतान अटका

Sat, 18 Oct 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी व सभासदों के बीच चल रही खींचतान का सीधा असर अब विकास कार्यों और उनसे जुड़े ठेकेदारों पर पड़ने लगा है। नगर पंचायत के पंजीकृत ठेकेदारों को पिछले छह माह से भुगतान नहीं हुआ, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। ठेकेदार भीम सिंह ने बताया कि आठ माह से बकाया भुगतान न मिलने से आर्थिक संकट गहरा गया है। ठेकेदार राकेश सिंह ने कहा कि नगर पंचायत में कार्य पूर्ण होने के बावजूद भुगतान अटका हुआ है। अधिशासी अधिकारी लक्ष्मी चौरसिया ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पास न होने के कारण भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें