रायबरेली। जिला अस्पताल में चादर व कंबलों का हाथ से धुलने का झंझट खत्म हो गया है। मैकेनाइज्ड लांड्री ने काम करना शुरू कर दिया है। इससे रोजाना करीब 300 से 500 चादरों को धुला जा सकेगा। 300 बेड के इस अस्पताल में मैकेनाइज्ड लांड्री शुरू कराने का प्रयास कई माह से चल रहा था। गत सोमवार को लांड्री को शुरू करा दिया गया। हॉस्पिटल प्रबंधक डॉ. बीआर यादव का कहना है कि अब तक चादरों की धुलाई हाथ से कराई जा रही थी, लेकिन मैकेनाइज्ड लांड्री के शुरू होने से अब आसानी से चादरों को धुला जा सकेगा। इससे मरीजों को राहत मिलेगी और वार्डों में गंदी चादरों की समस्या भी दूर हो जाएगी।