फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह में 14 हजार संक्रामक रोगियों की जांच, 121 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। संक्रामक रोगों पर नियंत्रण रखने में जिला पहले पायदान पर पहुंच गया है। पिछले सप्ताह जिले के 70 चिकित्सीय सेंटरों ने लक्ष्य के सापेक्ष 99.64 प्रतिशत काम किया।
विज्ञापन

संक्रामक रोगों की जांच और ऑनलाइन रिपोर्टिंग में सबसे आगे हो गए। पिछले चार माह में जिले में 14 हजार से अधिक लोगों की संक्रामक बीमारी की जांच गई, जिसमें 121 लोग मलेरिया, डेंगू व जौंडिस सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से संक्रमित पाए गए।
संक्रामक रोगों पर काबू रखने के लिए शासन की ओर से ऑनलाइन रिपोर्टिंग के लिए इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफार्मेशन प्लेटफार्म (आईएचआईपी) प्रोग्राम संचालित किया है।
विज्ञापन

जिले के 70 सरकारी अस्पतालों को इससे जोड़कर ऑनलाइन रिपोर्टिंग के आदेश दिए गए हैं। सभी सेंटरों पर संक्रामक रोगों के जांच के साथ ही इलाज की व्यवस्था की गई है।
जिले में पिछले सप्ताह दो हजार लोगों की संक्रामक बीमारी की जांच की गई, जिसमें 29 लोग संक्रामक रोगों से ग्रसित मिले। लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति 99.64 प्रतिशत होने पर जिला पहले पायदान पर पहुंच गया है।
आईएचआईपी के प्रभारी डॉ. ऋषि बागची ने बताया कि जिले में एक अप्रैल से अब तक 14742 लोगों की काउंसलिंग करके 14669 लोगों की संक्रामक रोगों की आशंका पर जांच की गई।
इसमें अब तक 121 लोग विभिन्न संक्रामक बीमारियों से ग्रसित मिले। मलेरिया से संक्रमित मरीजों को सीएचसी व पीएचसी स्तर पर ही दवा उपलब्ध कराई गई। सभी संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं।
संक्रामक रोगों को नियंत्रित रखने के लिए टीमें गठित की गई हैं। सूचना मिलते ही गांवों में टीम भेजी जाती है। जांच और रिपोर्टिंग के लिए इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफार्मेशन प्लेटफार्म प्रोग्राम संचालित है। संक्रामक रोगों की जांच और रिपोर्टिंग में जिला पहले पायदान पर है।
विज्ञापन

- डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें