फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में हेडमास्टर पर कार्रवाई के आदेश

Fri, 30 Oct 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 बीएसए ने बीईओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ओई गांव निवासी सोफिया बानो, जय कुमारी, अजमतुननिशां आदि ने अपर निदेशक बेसिक शिक्षा को पत्र देकर प्राथमिक स्कूल की प्रभारी हेडमास्टर प्रियंका सोनी पर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप लगाया कि ड्रेस वितरण में मानकों को ध्यान में नहीं रखा गया। एमडीएम भी मानक के अनुरूप नहीं बनाया जा रहा है। शिकायत पर गंभीर रुख अपनाते हुए एडी ने बीएसए को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।  बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि बीईओ को जांच सौपी गई है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें