फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनरोज से टकराई बाइक, आशा बहू की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को कमोली गांव के पास तेज रफ्तार बाइक वनरोज से टकरा गई। इससे बाइक पर बैठी आशा बहू की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। बेटे को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मां-बेटे गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने गोकना घाट जा रहे थे।
विज्ञापन

जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के चंदौली मजरे धर्मदासपुर गांव निवासी पुष्पा सिंह (45) पत्नी हरिशंकर सिंह जगतपुर सीएचसी में आशा बहू थीं। बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए वह अपने बेटे प्रफुल्ल सिंह (25) के साथ बाइक से गोकना घाट जा रही थीं।
सूची-खरौली मार्ग पर गांव के पास बाइक वनरोज से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने आशा बहू को मृत घोषित कर दिया। बेटे प्रफुल्ल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि वनरोज से बाइक के टकराने से आशा बहू की मौत हो गई।
विज्ञापन

आशा बहू की मौत से मचा कोहराम
जगतपुर। पुष्पा सिंह के पति की मौत एक साल पहले हो चुकी है। वह जगतपुर सीएचसी में वर्ष 2007 से आशा बहू के पद पर कार्यरत थी। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटे प्रफुल्ल सिंह, उत्कर्ष सिंह, जबकि अंतिमा व अंकिता की शादी हो चुकी है। बेटा उत्कर्ष सिंह सिंचाई विभाग में बाबू है, जबकि दूसरा बेटा घर पर ही रहकर खेती करता है। उधर, सीएचसी में आयोजित शोकसभा में स्वास्थ्य कर्मियों ने आशा बहू की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की। स्वास्थ शिक्षा अधिकारी संजीव गुप्ता, अधीक्षक डॉ. सत्यपाल की अध्यक्षता में सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने मृत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें